Essay on Christmas in Hindi : क्रिसमस पर निबंध

Essay on Christmas in Hindi, आ गया है मन को बहा ले जाने वाला और बच्चों को सबसे प्यारा लगने वाला त्यौहार जी हां क्रिसमस का त्योहार बहुत ही पवित्र और प्यार उत्साहवर्धक त्यौहार है इस विषय पर हम आपको एक बहुत ही अच्छा निबंध प्रदान करने जा रहे हैं जिसे पढ़कर आप इस त्यौहार के बारे में अधिक जान सकते हैं या आप अपने कक्षा के होमवर्क में भी सहायता ले सकते हैं चलिए पढ़ते हैं क्रिसमस दिवस पर निबंध|

  • प्रस्तावना : क्रिसमस त्यौहार

क्रिसमस बहुत ही प्यार और उत्साह वर्धक त्यौहार है इसे भारत में ईसाई धर्म के लोगों के साथ-साथ अन्य सभी धर्म के लोग मिलजुल कर पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं यह वही त्यौहार है जिसके आने से 10 दिन पहले ही बच्चे इस त्यौहार के आने का इंतजार करते हैं और उत्साह पूर्वक मन में है सोते हैं कि सांता क्लास हमारे घर पर रात को गिफ्ट लेकर आएगा|

  • क्रिसमस त्योहार मनाने का कारण

इस इस त्यौहार को मनाने के पीछे लोगों का यह मानना है कि प्राचीन समय में क्रिसमस डे के दिन ही भगवान ईसा मसीह या जीसस क्राइस्ट का जन्म हुआ था और उन्होंने लोगों के दुख में परेशानियों को दूर करने के लिए इस धरती पर अवतार लिया था तभी से आज तक 25 दिसंबर को हम क्रिसमस डे के रूप में मनाते आ रहे हैं|

सामान्य रूप से इस दिन हम चर्च में जाकर भगवान ईसा मसीह की पूजा करते हैं और उनके नाम और श्रद्धा भाव पर मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना करते हैं चर्च के बाहर या घरों में लोग सुंदर-सुंदर घोड़ा गाड़ी घास झोपड़ी के अंदर भगवान ईसा मसीह की मूर्ति स्थापित करते हैं और उनके बचपन की जन्म की मूर्ति को सजाकर उनकी पूजा करते हैं यह सारे क्रियाकलाप इस त्यौहार को और भी आकर्षक और उत्साह वर्धक बनाते हैं|

  • क्रिसमस त्योहार : लोगों की मान्यता

लोगों की ऐसी मान्यता है कि जीसस क्राइस्ट एक बहुत ही महान आत्मा थे और उन्होंने समाज में शांति स्थापित की थी और लोगों को प्यार भाईचारे इंसानियत की शिक्षा देकर भक्ति गीत राह प्रदान की थी|

ऐसा माना जाता है कि ईसा मसीह जो संदेश देना चाहते थे इस समय के शासको को वह संदेश और मान्यताएं पसंद नहीं थी इस कारण ही उन्होंने ईसा मसीह को सूली पर लटका कर मार डाला था और लोगों की ऐसी मान्यता है कि वह फिर से जीवित हो गए थे क्योंकि उन्हें ईश्वर का एकलौता पुत्र माना जाता है|

क्योंकि ऐसा माना जाता है कि वह इकलौते ऐसे पुत्र थे जो ईश्वर का स्वरूप थे और यह इसलिए माना जाता है क्योंकि उनके अंदर इंसानियत के सभी गुण मौजूद थे जैसे करुणा दया प्रेम आदि जीसस क्राइस्ट काम क्रोध लोभ मोह जैसी सभी चीजों से मुक्त थे वह एक अच्छे इंसान का उदाहरण थे|

  • आधुनिक समय में क्रिसमस को मनाने का ढंग

आधुनिक समय में क्रिसमस को मनाने का ढंग भी बदलता जा रहा है आज के समय में क्रिसमस के त्यौहार को विद्यालयों में भी मानते आ रहे हैं सामान्य रूप से बच्चों के शिक्षक विद्यार्थियों को क्रिसमस डे के अवसर के लिए क्रिसमस ट्री या जीसस क्राइस्ट की मूर्ति को डेकोरेट करने जैसे प्रोडक्ट देते हैं|

कुछ लोग या कुछ बच्चे स्कूल के लिए क्रिसमस ट्री को सजा कर लाते हैं उन पर अच्छा कलर करते हैं और चॉकलेट टॉफी जैसी चीज सजाकर स्कूल में सजाने के लिए लेकर आते हैं इस प्रकार के क्रियाकलाप इस त्यौहार की शोभा और आकर्षक को बढ़ा देते हैं|

  • घरों को भी बहुत सुंदर सजाते हैं लोग

क्रिसमस डे के अवसर पर लोग अपने घरों को भी बहुत अच्छी तरह से सजाते हैं इस त्यौहार के अवसर पर सभी लोग अपने घर की साफ सफाई करते हैं और दीवारों पर सांता क्लास की मूर्ति व चित्र चिपक कर क्रिसमस ट्री को भी सजाकर अपने घर में स्थापित करते हैं|

ऐसा करने से सभी लोगों के घरों में सकारात्मक बढ़ती है और सभी लोगों के मन का आत्मविश्वास बढ़ता है इसके तेरी कट क्रिसमस के इस प्यार से अवसर के लिए लोग अपने छोटे बच्चे या बच्चों के लिए सांता क्लास की ड्रेस भी खरीद कर उन्हें पहनते हैं जिससे उनके बच्चे सांता क्लास की तरह दिखता है और सबके मन को आकर्षित करता है|

  • निष्कर्ष

विदेश में तो क्रिसमस डे के उपलक्ष पर इस त्यौहार की शोभा और भी बढ़ जाती है क्योंकि वहां पर सभी लोगों की स्कूल व कार्यालय की छुट्टी होती है और वह सभी लोग इस उत्साह पूर्वक व तसल्ली पूर्वक मानते हैं बाजार सजने लगते हैं सभी तरफ रंग-बिरंगे सजावट के समान बिकने लग जाते हैं

जिससे बजारों की रौनक बहुत ही प्यारी और आकर्षक लगती है सभी लोग अपने रिश्तेदार मित्र वह प्रिय जनों के साथ चर्च में प्रार्थना के लिए जाते हैं और ईश्वर के प्रार्थना के साथ-साथ अपने मन की कुछ इच्छाओं को भी ईश्वर के समक्ष प्रकट करते हैं|

बच्चों के लिए इस त्यौहार का सबसे आकर्षक महत्व यही होता है कि उनकी मान्यता होती है कि क्रिसमस डे पर स्वर्ग से सांता क्लास आता है और उनके मनचाहे उपहार उन्हें देकर स्वर्ग को चला जाता है यही कारण है कि क्रिसमस डे ईसाई समुदाय के साथ-साथ भारत के सभी धर्म के लोग भी मानते हैं|

नोट : हमें इस त्यौहार के पवित्र अवसर पर इस प्रकार का प्रण लेना चाहिए कि हम आज से किसी भी प्रकार का गलत कार्य नहीं करेंगे और ना ही गलत कार्य होने देंगे और मन में किसी भी प्रकार का बुरा विचार नहीं लाएंगे आज से हम मानसिक व शारीरिक रूप से पूर्णतया शुद्ध है

अगर आप इस प्रकार की कल्पना कर भगवान यीशु से प्रार्थना करते हैं तो ईश्वर आपको जरूर सभी बुरी चीजों से लड़ने की शक्ति प्रदान करेंगे और आपके जीवन में एक अद्भुत सब बदलाव लेकर आएंगे आपका जीवन पूरी तरह बदल जाएगा और आपके जीवन में प्रति सेकंड एक नया उत्साह दिखाने लग जाएगा|

Christmas Essay in Hindi : एक नजर में क्रिसमस का त्यौहार

  1. हर साल क्रिसमस का त्यौहार क्रिश्चियन समुदाय व अन्य धर्म के लोग 25 दिसंबर को पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाते हैं
  2. क्रिसमस के त्यौहार को मनाने का मुख्य कारण यह माना जाता है कि इस दिन प्रभु ईसा मसीह का जन्म हुआ था
  3. क्रिश्चियन धर्म के लोगों के लिए यह दिन सबसे पवित्र और शुभ माना जाता है यह वर्ष का सबसे बड़ा दिन भी माना जाता है
  4. क्रिश्चियन समुदाय के लोगों के लिए यह त्यौहार अत्यंत महत्वपूर्ण होता है दिसंबर महीने के शुरुआती दिनों से ही सभी लोग इस त्यौहार की तैयारी में जुट जाते हैं
  5. इस पवित्र पर्व के उपलक्ष पर सभी लोग अपने घरों की सफाई करते हैं उन्हें सांता क्लास व क्रिसमस ट्री आदि से सजाकर घरों में मिठाई व स्वादिष्ट व्यंजन बनाते हैं
  6. विशेष रूप से विदेश में भारत में भी चर्चाओं को बहुत ही श्रद्धा और विश्वास से सजाया जाता है और सभी लोग वहां पूजा करने या प्रार्थना करने आते हैं
  7. कुछ मुख्य चर्च में कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जो जीसस क्राइस्ट की लीलाओं को दर्शाते हैं
  8. इस अवसर पर कुछ विशेष धार्मिक लोग ईसा मसीह से जुड़ी लीलाओं का प्रदर्शन करते हैं और सभी लोग मिलजुलकर प्रार्थना कर खेल खेलते हैं व उनके गीतों का गुणगान करते हैं
  9. कई लोग प्रभु यीशु मसीह की याद में जुलूस में झांकियां निकलते हैं और सभी लोगों को उनके प्रेम भाव का संदेश देते हैं
  10. 25 दिसंबर से पहले यानी क्रिसमस Eve वाली रात्रि को चर्च में 12:00 बजे के आसपास प्रार्थना का आयोजन किया जाता है लोग वहां पर रात्रि में प्रार्थना करते हैं और एक दूसरे को बधाइयां देकर मिठाइयां, केक, टॉफी, चॉकलेट बांटते हैं
  11. विशेष प्रार्थना और कार्यक्रम का आयोजन क्रिसमस की सुबह गिरिजा घरों में आयोजित किया जाता है
  12. क्रिसमस के अवसर पर केक का विशेष अवसर है इस त्यौहार पर ईसा मसीह के जन्मोत्सव के उपलक्ष पर केक काटकर उनको जन्मोत्सव की बधाई दी जाती है
  13. इस विशेष अवसर पर सभी लोग अपने घर में चर्च में क्रिसमस ट्री को सजाते हैं और इस त्योहार का लुफ्त उठाते हैं
  14. सभी बच्चे इस त्यौहार पर बहुत अधिक प्रसन्न होते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि रात के 12:00 बजे सांता क्लास आएगी और उनकी इच्छा अनुसार सुंदर सा गिफ्ट देकर चला जाएगा
  15. इस त्यौहार का सबसे आकर्षक महत्व यह माना जाता है कि जब इश्तिहार पर चर्च में एक साथ बहुत सारी मामबत्तियां जलाते है तो वे सारे अंधकार को दूर कर देती हैं और हमारी प्रार्थना यीशु मसीह तक पहुंचा देती हैं|

Christmas Par Nibandh : 300 शब्दों में एक छोटा निबंध

प्रस्तावना

क्रिसमस एक बहुत ही प्यारा रंगीन और प्रकाश से भरा त्यौहार है इसे हर साल भारत के सभी धर्म के द्वारा विशेष रूप से ईसाई धर्म के द्वारा पूरी धूमधाम और श्रद्धा से मनाया जाता है लोगों की मान्यता है कि इस दिन संता क्लास हमें मनचाहे गिफ्ट देगा और इसलिए सभी लोग इस प्रकार की कल्पना करते हैं|

क्योंकि यह हमारे आधुनिक कल्पना और मान्यताएं हैं इसके अतिरिक्त यह माना जाता है कि इस दिन भगवान जीसस क्राइस्ट का जन्म हुआ था और उन्होंने हमारे सभी बुराइयों से रक्षा की थी तभी से आज तक हम इस त्यौहार को मनाते आ रहे हैं|

क्रिसमस का महत्वपूर्ण पर्व

बच्चों की ऐसी मान्यता है कि यदि हम चर्च जाकर ईसा मसीह से प्रार्थना करते हैं तो सांता क्लास रात में हमारे घर पर आकर हमें उपहार देकर जाएगा इसलिए सभी बच्चे इस त्यौहार का इंतजार करते हैं|

और उनके विद्यालय में भी इस पर्व को मनाया जाता है यहां तक की ज्यादा छोटे बच्चे तो अपने मम्मी पापा से पूछते हैं की मम्मी सांता क्लास कब आएगा तो उनकी मम्मी हंसकर बोल देती है कि रात को 12:00 बजे तुम्हारा उपहार देगा उन्हें नहीं पता होता कि वह तोहफा उनकी मम्मी नहीं रखा है|

क्रिसमस दिवस से जुड़ी कुछ मान्यताएं और परंपराएं

इस अवसर पर सभी लोग सभी भेदभाव को भूलकर एक धर्म के बन जाते हैं और अपने मित्र प्रिय जनों दोस्त रिश्तेदारों को क्रिसमस से संबंधित बधाइयां देते हैं उन्हें उपहार स्वरूप चॉकलेट ग्रीटिंग मिठाइयां क्रिसमस का पेड़ सजावटी वस्तुएं जैसी चीज भी प्रदान करते हैं|

इसके अतिरिक्त सभी लोग अपने घरों को सजा कर वहां पर दीवारों पर क्रिसमस ट्री जिंगल बेल सांता क्लास जैसी चीजों को सजाते हैं जिससे उनका घर और भी अधिक सुंदर और आकर्षक लगता है और उनके मन को प्रति सेकंड मोह लेता है|

इस दिन सभी लोग अपने जीवन के सभी दुखों को भूलकर यीशु मसीह की याद में प्रार्थना करते हैं और पारंपरिक संगीत नाच नाटक जैसी चीज प्रस्तुत करते हैं जिससे इस त्यौहार की रौनक और आकर्षक और भी अधिक बढ़ जाता है|

ऐसा माना जाता है कि इसी दिन भगवान ईसा मसीह प्रकट हुए थे और उनका जन्म हुआ था जिससे लोगों को बुरी चीजों से मुक्ति मिली थी और उनका जीवन दुखों से मुक्त हो गया था जीवन में सफलता सरलता और उजागर लहर सामने आई थी इसलिए ईसा मसीह को भगवान का एकलौता पुत्र भी माना जाता है|

क्रिसमस पर्व निष्कर्ष

यह त्यौहार वह अवसर होता है जिस दिन हमारे घर में रिश्तेदारों में छुट्टी का माहौल होता है सभी लोग प्रसन्न रहते हैं स्कूल ऑफिस सभी चीजों की छुट्टी होती है यह सरकारी छुट्टी मानी जाती है यह काफीउत्साहवर्धक दिन माना जाता है क्योंकि सभी लोग फुर्सत में होते हैं और इस दिन को व्यतीत कर रहे होते हैं|

इसी के साथ इस दिन सभी लोग सांसारिक दुखों को छोड़कर ईसा मसीह की प्रार्थना करते हैं और उनसे अपनी इच्छाओं को प्रकट करते हैं मान्यता है कि वह सभी इच्छाएं भी पूरी हो जाती हैं क्रिसमस डे एक बहुत ही पवित्र और प्रकाश से भरा त्यौहार है इस पर्व को सभी लोगों द्वारा बड़ी प्रसन्नता से मनाया जाता है|

इसलिए क्रिसमस पूरे भारत में सभी धर्म के लोगों द्वारा मनाया जाता आ रहा है विद्यालय में भी इस पर्व को विशेष महत्व दिया जाता है इस पर्व के उपलक्ष पर सभी लोग इस दिन से एक दिन पहले यानी 24 दिसंबर को सुंदर-सुंदर क्रिसमस ट्री सजा कर ले आते हैं और इस त्यौहार की शोभा बढ़ाते हैं |

इसके अतिरिक्त लोग सांता क्लास की ड्रेस पहन कर आते हैं और अपनी कक्षा की शोभा बढ़ाते हैं इन सभी क्रियाकलापों के कारण यह त्यौहार और भी अधिक आकर्षक और महत्वपूर्ण बन जाता है|