10 Lines on Peacock in Hindi। मोर पर 10 लाइन

10 Lines on Peacock in Hindi, नमस्कार दोस्तों आज हम आपकी सहायता के लिए मोर पर 10 लाइन प्रदान करने जा रहे हैं आशा करते हैं आपको इन लाइनों की सहायता से मोर से संबंधित बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी या आप इस जानकारी को स्पीच के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं|

  • भारत देश में पाया जाने वाला पक्षी मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी का प्रतीक है
  • रंग बिरंगा मोर बहादुरी और सुंदरता का प्रतीक है
  • मोर सर्वाहारी पक्षी है जो कीड़े मकोड़े सांप तथा फल अनाज आदि खाता है
  • भारत में मोर सामान्यतः 25 से 30 वर्ष ही जीवित रहता है
  • यदि बात करें मोर के औसत वजन की तो इनका वजन 4 से 6 किलो ग्राम ही होता है
  • भारत में मोर की धार्मिक मान्यता भी हैं
  • मोर को भगवान श्रीकृष्ण से जोड़कर देखा जाता है और पूजा की जाती है
  • मोर का वर्णन भारत के प्राचीन और महान कवियों ने भी अपनी रचनाओं में किया है
  • 26 जनवरी 1963 को भारत सरकार ने मोर को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया था
  • मोर मन को मोहने वाला रंग बिरंगा आकर्षक पक्षी है
  • यदि बात करें मोर के दौड़ने की क्षमता की तो यह 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है
  • वसंत ऋतु में मोर प्रसन्नता से जंगल में नाचते हैं
  • वर्षा ऋतु में मोर संगीत के स्वर में पंख फैलाकर नाचते हैं और वर्षा को आमंत्रित करते हैं
  • मोर प्रकृति में एक अद्वितीय और अनोखा पक्षी है जो प्रकृति की सुंदरता और भी अधिक बढ़ा देता है
  • मोर के सिर पर सजी कल्कि इसकी सुंदरता में चार चांद जोड़ देती है
  • मोर के पंख को मुकुट में भी सजाया जाता है और भगवान श्री कृष्ण इसे अपने मुकुट में धारण किया करते थे|

मोर पर कुछ अन्य लाइनें

  • मोर बहुत ही आकर्षक और प्यारा पक्षी है
  • मोर की दो सुंदर टांग होती हैं
  • मोर की एक आकर्षक चोंच होती है
  • मोर की बहुत सुंदर और आकर्षक आंखें होती हैं
  • जब मोर पंख फैलाकर नाचता है तो बहुत ही आकर्षक और मनमोहक लगता है
  • मोर के पंखों को देख कर मन में एक अनोखी प्रसन्नता और चमत्कारिक अनुभव होते हैं
  • मोर का वैज्ञानिक नाम पावो क्रिस्टेटस है
  • प्राचीन समय से ही मोर मनुष्य को आकर्षित करता रहा है
  • मोर का वर्णन हमारे धार्मिक ग्रंथों में भी खूब पाया जाता है|