10 Lines on Farmers in Hindi | किसान पर 10 लाइन

10 Lines on Farmers in Hindi, विद्यार्थियों की सहायता के लिए इस आर्टिकल में किसान पर 10 लाइन बताने जा रहे हैं इन 10 लाइनों के माध्यम से विद्यार्थियों को किसानों के बारे में बहुत ही आकर्षक और महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ने और समझने को मिलेगी इन लाइनों का इस्तेमाल आप विद्यालय में स्पीच के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं या आप अपनी जानकारी को बढ़ा सकते हैं

  • भारत में किसानों को अन्नदाता कहा जाता है
  • किसान का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व होता है क्योंकि किसान हमें जीवित रहने के लिए आवश्यक भोजन प्रदान करते हैं
  • किसान को अन्य नामों से भी जाना जाता है जैसे खेतिहर कृषक आदि
  • किसान खेत में हल जोतते हैं और कठिन परिश्रम करने के पश्चात फसल उगाते हैं जिससे लोगों को अन्न प्राप्त होता है
  • सभी लोगों का पेट भरने के लिए किसान खेत में सब्जी फल तथा अन्न उगाते हैं
  • किसान का सादा सरल जीवन उनके आकर्षक व्यक्तित्व को दर्शाता है
  • किसान कड़ी धूप बारिश और अन्य विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष कर खेत में अन्न उगाता है
  • देश में किसानों का महत्व अद्वितीय है
  • सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर शांति और खुशहाली का एक महत्वपूर्ण कारण किसान का कठिन परिश्रम भी है
  • किसानों के समर्थन के लिए सरकार ने अनेक प्रकार की योजनाएं जारी की है
  • किसानों के महत्व को समझते हुए लोग उन्हें महत्व दे रहे हैं और उनका समर्थन कर रहे हैं
  • कई बार किसानों को फसल में बहुत अधिक नुकसान झेलना पड़ता है
  • फसल खराब होने के कारण किसानों को पारिवारिक और आर्थिक संकट झेलने पड़ते हैं
  • महिला किसान भी दिन भर कड़ी मेहनत करते हैं जिससे उनकी फसल अच्छी हो सके|

किसान पर कुछ अन्य लाइन

हमें यह समझना चाहिए कि वास्तव में किसान वह व्यक्ति होता है जो खेत में दिन भर मेहनत करता है और लोगों के लिए अनाज फल सब्जियां व अन्य चीजें उगाता है किसान हमें उस व्यक्ति को नहीं समझना चाहिए जो भूस्वामी है या खेतों की देखरेख करता है कड़ी धूप और विपरीत परिस्थितियों में दिनभर कठिन परिश्रम कर दूसरे लोगों के लिए अन्य उगाने वाला व्यक्ति ही किसान कहलाने योग्य है

  • किसान का कार्य अत्यधिक परिश्रम भरा होता है
  • खेती करते समय उन्हें स्थानीय जीव जंतु, कीड़े मकोड़े, बिच्छू, सांप आदि का सामना भी करना पड़ता है
  • अत्यधिक संघर्ष के पश्चात किसान लोगों के लिए कृषि करता है और अनाज उगाता है
  • कई बार बाढ़ सूखा अन्य कारणों से किसानों को अधिक हानि भी झेलनी पड़ती है
  • देश के लिए किसान के संघर्ष और योगदान को देखते हुए सरकार भी सरकारी योजनाओं द्वारा इन्हें समर्थन दे रही है
  • किसानों को भी इन योजनाओं का ज्ञान होना चाहिए जिससे मैं इनका लाभ उठा सकें
  • किसानों को अच्छी फसल के लिए कीटनाशक के स्थान पर प्राकृतिक खाद का इस्तेमाल करना चाहिए
  • कृषि से पहले किसान को मिट्टी के पोषक तत्वों की जांच अवश्य कर आनी चाहिए
  • हमारे जीवन में किसान का बहुत बड़ा योगदान होता है इसलिए हमें इन्हें सम्मान देना चाहिए और इनके महत्व को समझना चाहिए
  • पशुधन पालन तथा शहद पालन वाले व्यक्ति को भी किसान की संज्ञा दी जा सकती हैं
  • किसान देश के दूसरे स्तर के सैनिक होते हैं जो अत्यंत परिश्रमी कार्य करते हैं|

किसान पर कुछ अन्य वाक्य इस प्रकार से

  • जय जवान जय किसान नारा किसान के महत्व को दर्शाता है
  • यह तथ्य सभी जानते हैं कि किसान का देश के लिए बहुत अधिक योगदान होता है
  • किसान अपने परिवार के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी कठिन परिश्रम कर कृषि करते हैं
  • किसान कृषि कार्य के साथ-साथ अन्य घरेलू जिम्मेदारियां भी निभाते हैं
  • किसान का संपूर्ण जीवन देश की सेवा के लिए न्यौछावर होता है
  • किसान का जीवन संघर्ष भरा होता है
  • पुराने तथ्यों के अनुसार देखा गया है कि अनेक किसानों ने विपरीत परिस्थितियों के कारण आत्महत्या तक की है
  • ऐसा इसलिए होता है कि लोग किसान के महत्व को नहीं समझते और उन्हें समर्थन नहीं देते
  • हमें किसान के महत्व को समझना चाहिए
  • हमें उनकी विपरीत परिस्थितियों को समझकर उन्हें समर्थन देना चाहिए
  • सरकार भी इनके लिए अनेक योजनाएं बना रही है
  • विशेष रुप से भारत में किसान ही अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है
  • भारत में लगभग 60% जनसंख्या कृषि पर निर्भर है
  • किसान हमारे लिए महत्वपूर्ण औषधियां दवाइयां लकड़ी फल अनाज सब्जियां फूल आदि उगाते हैं
  • किसान देश को सजाने का कार्य करते हैं
  • प्रकृति को संभालने का महत्व किसानों को ही जाता है
  • नई तकनीक किसानों को समर्थन कर रही हैं परंतु उन्हें प्रकृति के बारे में भी सोचना चाहिए